Big News : पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव, शुभेंदु अधिकारी ने नए मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
कोलकाता | पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह पहली बार है जब बीजेपी ने राज्य में सरकार बनाई है। शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां हजारों समर्थकों की भीड़ मौजूद रही। इस कार्यक्रम को राज्य की राजनीति में एक “ऐतिहासिक मोड़” माना जा रहा है।पश्चिम बंगाल के नए सीएम बने शुभेंदु अधिकारी। शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद। कौन-कौन बने मंत्री समारोह में कई वरिष्ठ विधायकों ने भी मंत्री […]



