BJP में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, अब राज्यसभा चुनाव में उतरीं; कभी TMC के टिकट पर बनी थीं सांसद

कोलकाता। बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। खास बात यह है कि भाजपा में शामिल होने से ठीक एक दिन पहले ही पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल की राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था। भाजपा में शामिल होने के बाद कोयल मल्लिक सोमवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। कोयल मल्लिक दिग्गज बंगाली अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी हैं। वह इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं। उन्होंने 6 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली थी, लेकिन 16 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे […]

West Bengal Politics: ममता की रैली से पहले हुगली में बवाल, कुणाल घोष की कार पर अंडे-पत्थर फेंकने का आरोप; काले झंडे दिखाए

श्रीरामपुर। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के श्रीरामपुर में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनसभा से पहले राजनीतिक तनाव देखने को मिला। रैली में शामिल होने जा रहे टीएमसी विधायक कुणाल घोष की कार पर उत्तरपाड़ा इलाके में अंडे और पत्थर फेंके जाने की खबर सामने आई। घटना में कार का पिछला शीशा टूटने की बात भी सामने आई है। काले झंडे दिखाकर नारेबाजी रिपोर्टों के मुताबिक, उत्तरपाड़ा में कुछ लोगों ने कुणाल घोष की गाड़ी को घेर लिया और काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी की। इसके बाद उनकी कार पर अंडे और पत्थर फेंके गए। कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी […]

नंदीग्राम उपचुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, प्रत्याशी संचिता प्रधान दे ने वापस लिया नाम

कोलकाता। नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले कालीघाट तृणमूल गुट को बड़ा झटका लगा है। पार्टी प्रत्याशी संचिता प्रधान दे ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापसी से पहले उनकी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात भी हुई थी। शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद लिया फैसला संचिता प्रधान दे अपने पति के साथ कोलकाता के मैदान इलाके स्थित पीडब्ल्यूडी टेंट पहुंचीं, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इसके कुछ ही देर बाद उनके नामांकन वापस लेने की खबर सामने आई। मुलाकात के बाद संचिता के हवाले से कहा गया कि वह मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। शिक्षक भर्ती मामले से […]

West Bengal By-Election: रेजीनगर-नंदीग्राम में BJP ने उतारे उम्मीदवार, शुभेंदु अधिकारी के पूर्व PA की मां को टिकट; TMC के दोनों गुट आमने-सामने

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी तस्वीर साफ होने लगी है। भाजपा ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। नंदीग्राम से हासिरानी रथ को टिकट दिया गया है, जबकि रेजीनगर से शाखार सरकार चुनाव मैदान में होंगे। हासिरानी रथ, शुभेंदु अधिकारी के करीबी रहे दिवंगत चंद्रनाथ रथ की मां हैं। चंद्रनाथ रथ की मई में हुई थी हत्या चंद्रनाथ रथ की 6 मई की रात उत्तर 24 परगना जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की थी, जिनमें तीन गोलियां चंद्रनाथ के […]

West Bengal Politics: दुर्गापूजा से पहले बंगाल की सियासत में बड़ा उलटफेर? 17 सांसद BJP में जाने की तैयारी, बागी नेता का दावा

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में दुर्गापूजा से पहले एक और बड़े सियासी बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी नेता और कूचबिहार से सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने दावा किया है कि नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के 20 सांसदों में से 17 जल्द भाजपा का दामन थाम सकते हैं। उनके मुताबिक यह घटनाक्रम दुर्गापूजा से पहले या फिर अक्टूबर में त्योहार के बाद हो सकता है। 17 सांसदों के BJP में जाने का दावा बसुनिया ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि 17 सांसदों ने भाजपा में शामिल होने की योजना तैयार कर ली है। उनका कहना […]

बंगाल की सियासत में बड़ा दांव, ममता बनर्जी चुनाव लड़ेंगी तो ऋतब्रत गुट वापस लेगा अपना उम्मीदवार

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट के नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने ऐलान किया है कि अगर ममता बनर्जी उपचुनाव लड़ने का फैसला करती हैं, तो उनका गुट अपने उम्मीदवार को मैदान से हटा लेगा। ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि उनका गुट चाहता है कि ममता बनर्जी दोबारा विधानसभा में लौटें। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर ममता बनर्जी स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर भी चुनाव लड़ती हैं, तब भी उनका उम्मीदवार वापस ले लिया जाएगा। नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की दी सलाह ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि वे चाहते […]

Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की मौत; 6 घायल, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में हुआ। पुलिस के मुताबिक, आग रात करीब 1:45 बजे लगी। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमों ने भी राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। धुएं से भरा होटल, रेस्क्यू में आई मुश्किल आग के बाद होटल की ऊपरी मंजिलों में घना धुआं भर गया। इसके कारण दमकलकर्मियों को सीढ़ियों के जरिए ऊपर पहुंचने में काफी […]

West Bengal News : तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 लोगों की मौत; सोते समय मची अफरा-तफरी

  कोलकाता। सावन के सोमवार को बिहार के लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ की घटना के बाद पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ से भी दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। तारापीठ के मंदिर क्षेत्र स्थित एक चार मंजिला होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के झुलसने की सूचना है। सुबह करीब 5 बजे लगी आग पुलिस के अनुसार, आग सुबह करीब 5 बजे होटल की पहली मंजिल पर लगी। उस समय होटल में ठहरे ज्यादातर लोग सो रहे थे। आग लगते ही होटल में धुआं भर गया और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल […]

बड़ी खबर: TMC के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की संदिग्ध मौत, पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव

  रामपुरहाट।पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और रामपुरहाट से पांच बार विधायक रहे तृणमूल कांग्रेस नेता आशीष बनर्जी रविवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित पार्टी कार्यालय में मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार, उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। आशीष बनर्जी ममता बनर्जी सरकार में डिप्टी स्पीकर के अलावा शिक्षा और कृषि मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। हालिया विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के ध्रुबा साहा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी कार्यालय में मिला शव बीरभूम पुलिस के […]

RG कर केस में फिर बवाल: पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर भीड़ का हमला, लात-घूंसों के साथ फेंके जूते-अंडे

० शव की जल्दबाजी में अंत्येष्टि के आरोप में गिरफ्तार घोष को कोर्ट ले जाते समय हंगामा, दूसरे आरोपी संजीब मुखर्जी पर भी भीड़ का हमला कोलकाता। आरजी कर अस्पताल की दुष्कर्म-हत्या पीड़िता की कथित जल्दबाजी में अंत्येष्टि का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। मामले में गिरफ्तार पूर्व टीएमसी विधायक निर्मल घोष पर शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले में भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद लोगों ने उन्हें घेरकर लात-घूंसों से पीटा और जूते, अंडे व कीचड़ फेंके। घोष को एक दिन पहले ओडिशा के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि तत्कालीन विधायक के तौर पर […]