Big News : अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,सख्त किए नियम

  नई दिल्ली। बच्चों की मौत और दूषित कफ सिरप से जुड़े मामलों के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर कफ सिरप समेत सभी सिरप आधारित दवाओं की बिना डॉक्टर की पर्ची के बिक्री पर रोक लगा दी है। अब ऐसी दवाएं खरीदने के लिए मरीजों को चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन दिखाना अनिवार्य होगा। सरकार ने यह फैसला ‘ड्रग्स रूल्स, 1945’ में संशोधन करते हुए ‘ड्रग्स (पांचवां संशोधन) नियम, 2026’ के तहत लिया है। यह संशोधन 9 जून 2026 को राजपत्र में अधिसूचित किया गया था और इसके लागू होते ही नए नियम प्रभावी हो गए हैं। बच्चों की मौत […]