सुकमा के सुदूर गांवों तक पहुंचा शुद्ध पेयजल, सोलर पंप योजना का केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण, क्रेडा मॉडल की सराहना
० जल जीवन मिशन के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में सौर आधारित समाधान बना वरदान, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को नई गति रायपुर। भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के संचालक कमल किशोर सोन शुक्रवार को सुकमा जिले के प्रवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने दुब्बाटोटा पंचायत अंतर्गत ग्राम फायदागुड़ा में स्थापित सोलर पंप आधारित पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उनके साथ कलेक्टर अमित कुमार सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे । निरीक्षण के दौरान केंद्रीय सचिव ने गांव की वास्तविक स्थिति का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने ग्राम की सरपंच परसेक दुले से चर्चा […]



