राम मंदिर विवाद के बाद सख्त हुआ बदरी-केदार मंदिर बोर्ड, दान-चढ़ावे पर बढ़ी निगरानी, हर लेनदेन होगा रिकॉर्ड
० बीकेटीसी ने सभी मंदिरों में पारदर्शी व्यवस्था के दिए निर्देश, नकद दान से लेकर सोना-चांदी तक का रखा जाएगा पूरा हिसाब देहरादून।अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के बाद अब उत्तराखंड की बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अलर्ट मोड में आ गई है। समिति ने अपने अधीन संचालित सभी मंदिरों में दान और चढ़ावे की व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब नकद दान, सोना-चांदी और अन्य मूल्यवान भेंट का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा, जबकि निगरानी व्यवस्था को भी और मजबूत किया जाएगा। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) […]



