राम मंदिर विवाद के बाद सख्त हुआ बदरी-केदार मंदिर बोर्ड, दान-चढ़ावे पर बढ़ी निगरानी, हर लेनदेन होगा रिकॉर्ड

० बीकेटीसी ने सभी मंदिरों में पारदर्शी व्यवस्था के दिए निर्देश, नकद दान से लेकर सोना-चांदी तक का रखा जाएगा पूरा हिसाब देहरादून।अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के बाद अब उत्तराखंड की बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अलर्ट मोड में आ गई है। समिति ने अपने अधीन संचालित सभी मंदिरों में दान और चढ़ावे की व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब नकद दान, सोना-चांदी और अन्य मूल्यवान भेंट का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा, जबकि निगरानी व्यवस्था को भी और मजबूत किया जाएगा।   चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) […]

टिहरी गढ़वाल में बड़ा हादसा: तोताघाटी के पास कार 400 मीटर गहरी खाई में गिरी, युवक घायल, युवती लापता

  देवप्रयाग। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग क्षेत्र के तोताघाटी के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया है, जबकि उसके साथ मौजूद युवती लापता बताई जा रही है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ब्यासी की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। युवक सुरक्षित रेस्क्यू, युवती की तलाश जारी जानकारी के अनुसार कार में दो लोग सवार थे—एक युवक और एक युवती। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर DL 11 CD 3154 बताया जा रहा है। […]

Badrinath Dham: बर्फविहीन बदरीनाथ की चोटियां…खतरनाक पर्यावरणीय का संकेत, वैज्ञानिक भी जता रहे चिंता

जोशीमठ। बदरीनाथ धाम की चोटियां अभी से बर्फविहीन हो चुकी हैं, वैज्ञानिक इसे खतरनाक पर्यावरणीय संकेत मान रहे हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि बर्फ के जल्दी पिघलने से ग्लेशियरों पर काफी दुष्प्रभाव पड़ेगा। दो दशक पहले तक बदरीनाथ धाम अप्रैल माह तक बर्फ से ढका रहता था। मई माह के अंतिम समय तक चोटियों में बर्फ दिखाई देती थी। लेकिन बढ़ती मानवीय गतिविधियां और ग्लोबल वार्मिंग के चलते अब स्थिति यह है कि अप्रैल माह में ही बदरीनाथ धाम में बर्फ नहीं है, यहां तक कि धाम की की चोटियों में भी बर्फ काफी कम रह गई है, वह भी तेजी से पिघल रही है। इसका असर आने वाले […]