Breaking : साप्ताहिक बाजार पर गिरी आफत: आकाशीय बिजली की चपेट में 11 लोग, महिला की मौत, 10 घायल
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चंदेनार साप्ताहिक बाजार में अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, चंदेनार साप्ताहिक बाजार में बड़ी संख्या में ग्रामीण खरीदारी के लिए पहुंचे हुए थे। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। […]



