Diwali 2026: कब से शुरू होगा दिवाली का पांच दिवसीय महापर्व? जानें धनतेरस से भाई दूज तक की पूरी तारीख और महत्व
रोशनी और खुशियों का पांच दिवसीय दिवाली महापर्व जल्द शुरू होने वाला है। धनतेरस से शुरू होने वाला यह पर्व भाई दूज के साथ समाप्त होता है। इस दौरान धनतेरस, हनुमान जयंती, छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं। हालांकि, इस बार तिथियों के संयोग के कारण छोटी दिवाली और दिवाली एक ही दिन मनाई जाएगी। आइए जानते हैं 2026 में धनतेरस से भाई दूज तक कौन-सा पर्व कब मनाया जाएगा और उसका धार्मिक महत्व क्या है। धनतेरस 2026 कब है? दिवाली महापर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाई […]



