छत्तीसगढ़ महिला आयोग अध्यक्ष पद पर बढ़ा विवाद, किरणमयी बोलीं- ‘मैं आज भी अध्यक्ष हूं’; ममता साहू का जवाब- ‘कार्यकाल पूरा हो चुका’

  ० किरणमयी नायक ने कोर्ट की अवमानना की चेतावनी दी, ममता साहू बोलीं- सरकार के आदेश से संभाला पदभार, आपत्ति है तो अदालत जाएं रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद को लेकर विवाद गहरा गया है। पूर्व अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने दावा किया है कि हाईकोर्ट का स्टे ऑर्डर अभी भी प्रभावी है और वह अब भी आयोग की वैधानिक अध्यक्ष हैं। वहीं, नवनियुक्त अध्यक्ष ममता साहू ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य सरकार के आदेश के अनुसार विधिवत पदभार ग्रहण किया है और यदि किसी को आपत्ति है तो वह अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है। ‘ऑफिस जाकर लड़ाई नहीं करूंगी’ : किरणमयी […]