दुर्ग को मिली डिजिटल उड़ान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया अत्याधुनिक आईटी पार्क का लोकार्पण, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार
रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ को डिजिटल और तकनीकी विकास की नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को दुर्ग के सिविल लाइन्स क्षेत्र में अत्याधुनिक आईटी पार्क का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के युवाओं के सपनों, तकनीकी नवाचार और आत्मनिर्भर भविष्य की नई शुरुआत बताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि तकनीक और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करने वाला बनाना चाहती है। उन्होंने बताया कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई और राज्य शासन के सहयोग से विकसित यह आईटी पार्क युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप संस्कृति और रोजगार के […]



