IGKV पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन: अब एक और परीक्षा रद्द, दुर्ग कृषि कॉलेज को नोटिस

  रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) ने पेपर लीक मामले में बड़ा फैसला लेते हुए 7 अगस्त को आयोजित बीएससी कृषि प्रथम वर्ष की प्लांट पैथोलॉजी परीक्षा भी निरस्त कर दी है। पुलिस जांच में इस प्रश्नपत्र के भी लीक होने की जानकारी सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने यह कदम उठाया। इससे पहले 20 अगस्त को आयोजित बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद उसे रद्द किया गया था। अब दोनों परीक्षाएं सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएंगी। दुर्ग के कृषि कॉलेज को कारण बताओ नोटिस विश्वविद्यालय की आपात बैठक में भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग को परीक्षा की […]