ED की 61 करोड़ की कुर्की को चैतन्य बघेल ने दी चुनौती, PMLA ट्रिब्यूनल ने मांगा जवाब

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को कानूनी चुनौती दी है। ED की ओर से कुर्क की गई करीब 61.20 करोड़ रुपये की संपत्तियों के मामले में चैतन्य ने दिल्ली स्थित PMLA अपीलीय न्यायाधिकरण का दरवाजा खटखटाया है। इस अपील पर सुनवाई करते हुए ट्रिब्यूनल ने ED से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर को निर्धारित की गई है। चैतन्य बघेल के वकील हर्षवर्धन परगनिहा के अनुसार, न्यायाधिकरण ने ED को अपना पक्ष रखने के लिए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संपत्तियों […]