EECON 2026: रायपुर में इवेंट इंडस्ट्री का महाकुंभ शुरू, डिप्टी CM अरुण साव ने किया शुभारंभ; 300 से ज्यादा प्रतिभागी ले रहे हिस्सा
रायपुर। राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ के पहले राज्य-स्तरीय इवेंट कॉन्क्लेव ‘ईकॉन 2026’ (EECON’26) का शुक्रवार को भव्य आगाज हुआ। इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ (ईमैक) की ओर से आयोजित दो दिवसीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राष्ट्रीय संस्था ईमा और सीओआरईए के सहयोग से आयोजित इस आयोजन में देशभर से 300 से अधिक प्रतिभागी और 18 से ज्यादा राष्ट्रीय वक्ता शामिल हो रहे हैं। पंथी नृत्य से हुआ उपमुख्यमंत्री का स्वागत वीआईपी रोड स्थित ‘द वाहे-बैंक्वेट एंड रिसॉर्ट्स’ में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का स्वागत पारंपरिक पंथी नृत्य, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया। उद्घाटन से पहले […]



