रायपुर में नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार; राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे की बड़ी खेप पकड़े जाने का मामला सामने आया है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक महासमुंद पासिंग सफेद स्कॉर्पियो नाली में फंस गई। संदिग्ध गतिविधि की आशंका पर स्थानीय लोगों ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में गांजा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लोगों ने तलाशी ली तो खुला गांजा तस्करी का राज जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह स्कॉर्पियो क्रमांक CG 06 HE 9900 मोहल्ले की नाली में फंस गई थी। वाहन फंसने के बाद चालक घबरा गया और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। शक के आधार पर जब वाहन […]



