पश्चिम एशिया तनाव के बीच कमोडिटी बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, चांदी में तेज उछाल; सोना दबाव में

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजारों में अस्थिरता के बीच मंगलवार को कमोडिटी बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जहां एक ओर चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया, वहीं सोने के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली। चांदी में जोरदार तेजी, सोना कमजोर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 2.51 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,49,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वहीं, 99.9% शुद्धता वाला सोना 300 रुपये गिरकर 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में: चांदी 1.08% बढ़कर 73.51 डॉलर प्रति औंस […]