Governor Appointment: छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति, ओम प्रकाश माथुर केरल तो दुष्यंत गौतम संभालेंगे सिक्किम की कमान

  नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले को मंजूरी दी। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक ओम प्रकाश माथुर को केरल, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, दुष्यंत गौतम को सिक्किम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु और डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्तियां संबंधित राज्यपालों के पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी। किसे मिली कौन-से राज्य की जिम्मेदारी ओम प्रकाश माथुर — केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर — तमिलनाडु के राज्यपाल ब्रज मोहन राम — ओडिशा के राज्यपाल डॉ. सुधा यादव — […]