Greater Noida Bus Fire: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; कई घायल

  ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर क्षेत्र के पास एक स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्री बस के अंदर फंस गए। हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगते ही मची अफरा-तफरी, खिड़कियों से कूदकर बचाई जान जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। हादसा यमुना एक्सप्रेसवे के करीब 33 किलोमीटर के पास दयानतपुर गांव क्षेत्र में हुआ। आग लगने के बाद बस में धुआं […]