IGKV Paper Leak: लिफाफे में छेद कर बनाया पेपर का वीडियो ,11 हजार में छात्रों को बेचा, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के B.Sc. एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के एंटोमोलॉजी पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि प्रश्नपत्र परीक्षा से करीब दो घंटे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में भारती एग्रीकल्चर कॉलेज, दुर्ग के प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो आरोपी अभी फरार हैं। परीक्षा से दो घंटे पहले वायरल हुआ था पेपर 20 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक B.Sc. कृषि द्वितीय वर्ष, द्वितीय सेमेस्टर के AGCH-221 यानी कीटशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित होनी थी। परीक्षा प्रदेश के कृषि महाविद्यालयों में […]



