IIT Bombay: साहिल वाकोडे की मौत के बाद बड़ा एक्शन, प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला की डीनशिप सस्पेंड; पुराने बयान पर संस्थान ने मांगी माफी
मुंबई। IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में संस्थान ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। IIT बॉम्बे ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला की डीनशिप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। यह फैसला संस्थान के निदेशक प्रोफेसर शिरीष बी. केदारे ने लिया। मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। पुराने बयान पर IIT बॉम्बे ने मांगी माफी संस्थान ने साहिल की मौत से पहले हुई घटनाओं को लेकर जारी किए गए अपने पुराने बयान पर भी औपचारिक रूप से माफी मांगी है। IIT बॉम्बे ने कहा कि घटना से जुड़ी परिस्थितियां अभी संबंधित अधिकारियों की जांच के अधीन हैं। ऐसे […]



