IIT Delhi Convocation: 57वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे PM मोदी, 3036 छात्रों को मिली डिग्री; बोले- आप देश के भविष्य के निर्माता हैं

  नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित हुआ। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संस्थान के 3036 छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों को डिग्री प्रदान की। दीक्षांत समारोह में जेनरेशन Z के युवा छात्रों से लेकर 74 वर्षीय शोधार्थी तक शामिल रहे। प्रधानमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के प्रतिभाशाली युवाओं के जीवन में एक नई यात्रा शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह का यह पल उत्साह, उमंग, सपनों और भावनाओं से भरा हुआ है और IIT दिल्ली परिसर में छात्रों के साथ इस अनुभव का हिस्सा […]