छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा को नई दिशा, IIT मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
० डेटा आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू, पहले चरण में 10 संवेदनशील जिलों में होगा क्रियान्वयन रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। परिवहन विभाग और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड सेफ्टी (CoERS) के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत राज्य में डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम लागू किया जाएगा। रायपुर में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण तथा सहकारिता मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान अधिकारियों को सड़क दुर्घटना डेटा के […]



