छत्तीसगढ़ में ढाई साल का रिपोर्ट कार्ड: 572 देवगुड़ियों का संरक्षण, 11 करोड़ से ज्यादा पौधे, 425 गांवों तक पहुंची बस सेवा
रायपुर . वन, जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार के ढाई साल की विभागीय उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार आदिम संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ हरित विकास, वन आधारित आजीविका और ग्रामीण कनेक्टिविटी को प्राथमिकता दे रही है। 572 देवगुड़ियों का निर्माण और जीर्णोद्धार मंत्री केदार कश्यप के मुताबिक बस्तर की आदिम संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए 572 देवगुड़ियों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराया गया। इस पर पिछले ढाई वर्षों में 19 करोड़ 5 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में रिकॉर्ड पौधरोपण […]



