नेपाल में भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़, 7 शव मिले; सीमा चौकी के 4 जवान समेत कई लोग लापता

  काठमांडू। उत्तरी नेपाल में बुधवार को भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से भीषण बाढ़ आ गई। तिब्बत सीमा से सटे रसुवा जिले के कई इलाकों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों के मुताबिक अब तक 7 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ से तिमुरे और स्याब्रुबेसी की सीमावर्ती बस्तियां सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। कई घर, वाहन, पुल और बुनियादी ढांचे की परियोजनाएं पानी की चपेट में आ गईं। नेपाल सेना के मुताबिक कई वाहन, व्यावसायिक सामान और अन्य संपत्ति बाढ़ में बह गई। सीमा चौकी के 4 जवान लापता उत्तरी रसुवा की एक सीमा […]