महीने की शुरुआत में झटका: कमर्शियल LPG सिलिंडर महंगा, होटल-रेस्तरां कारोबार पर बढ़ेगा बोझ
० 19 किलो गैस सिलिंडर के दाम में ₹42 तक की बढ़ोतरी, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत; रसोई गैस की कीमतें यथावत नई दिल्ली। जून महीने की शुरुआत के साथ ही तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका दिया है। 1 जून से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें रविवार से लागू हो गई हैं। हालांकि, घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम परिवारों को राहत मिली है। नई दरों के अनुसार राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत […]



