16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के संस्थापक ललित मोदी, FEMA मामले में राहत के बाद किया ऐलान

  ० अपीलीय न्यायाधिकरण ने ED के अधिकांश आरोप किए खारिज, बोले- अब जिंदगी में आगे बढ़ने का समय नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने करीब 16 साल बाद भारत लौटने की घोषणा की है। 2009 आईपीएल के दक्षिण अफ्रीका आयोजन से जुड़े विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) मामले में अपीलीय न्यायाधिकरण से राहत मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में भारत लौटने की योजना बना रहे हैं। ललित मोदी ने कहा कि 16 वर्षों तक चली कानूनी लड़ाई के बाद उन्हें न्याय मिला है। उन्होंने कहा कि वह शुरू से दावा […]

IPL 2027 से पहले सबसे बड़ा ट्रेड! ऋषभ पंत की दिल्ली वापसी, कुलदीप यादव बने LSG का हिस्सा

  नई दिल्ली। आईपीएल 2027 की शुरुआत में अभी समय है, लेकिन उससे पहले हुए एक हाई-प्रोफाइल ट्रेड ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।ऋषभ पंत अपनी पुरानी टीम Delhi Capitals में लौटने जा रहे हैं, जबकि स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब Lucknow Super Giants की जर्सी में नजर आएंगे। 12 करोड़ रुपये छोड़कर दिल्ली लौटे पंत इस ट्रेड की सबसे बड़ी चर्चा ऋषभ पंत की सैलरी को लेकर है। लखनऊ सुपर जाएंट्स में 27 करोड़ रुपये की सैलरी पाने वाले पंत अब दिल्ली कैपिटल्स से 15 करोड़ रुपये में जुड़ेंगे। यानी उन्होंने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी में वापसी के लिए 12 करोड़ रुपये की बड़ी कटौती स्वीकार की है। […]

रायपुर में आईपीएल का रोमांच: 10 और 13 मई को होंगे दो बड़े मुकाबले, टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू

रायपुर। राजधानी रायपुर में आईपीएल के दो हाई-वोल्टेज मुकाबले 10 और 13 मई को खेले जाएंगे। इन मैचों के लिए टिकट बुकिंग की शुरुआत 3 मई से होने जा रही है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि टिकट केवल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आधिकारिक वेबसाइट shop.royalchallengers.com/ticket और ऐप के माध्यम से ही उपलब्ध होंगे। दर्शकों को किसी भी अन्य वेबसाइट या ऐप से नकली टिकट खरीदने से बचने की सलाह दी गई है। पहला मुकाबला 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस के बीच होगा, जबकि दूसरा मैच 13 मई को आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही मैच शाम 7:30 बजे […]

लुंगी एनगिडी चोटिल: फील्डिंग के दौरान सिर में लगी चोट, स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाए गए

स्पोर्ट्स न्यूज़। Delhi Capitals के तेज गेंदबाज Lungi Ngidi मैच के दौरान फील्डिंग करते समय गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घटना के तुरंत बाद टीम के फिजियो मैदान पर पहुंचे और उनकी हालत का जायजा लिया। स्थिति को देखते हुए मेडिकल टीम ने एहतियातन एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेज दिया। फिलहाल उनकी चोट की गंभीरता को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सिर में लगी चोट दिल्ली और Punjab Kings के बीच खेले जा रहे मुकाबले में यह हादसा हुआ। फील्डिंग के दौरान एनगिडी का संतुलन बिगड़ गया और गिरते समय उनके सिर का पिछला हिस्सा जोर से जमीन से टकरा गया। इसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता […]