IPL फाइनल के बाद बड़ा हादसा टला: गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, खिलाड़ियों को सुरक्षित निकाला गया
० RCB से हार के बाद होटल लौट रही थी टीम, शॉर्ट सर्किट से बस में फैला धुआं; एक घंटे तक सड़क पर फंसे रहे खिलाड़ी अहमदाबाद। आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार के बाद गुजरात टाइटंस की टीम एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल लौटते समय टीम की बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे बस में धुआं भर गया और आग लगने की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार रविवार रात गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ फाइनल मुकाबला समाप्त होने के बाद होटल लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बस में तकनीकी […]



