Breaking :जशपुर में बड़ा हादसा: निजी विमान की आरापहाड़ से टकराने की खबर, मचा हड़कंप
जशपुर। जशपुर से इस समय एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, एक निजी विमान के नारायणपुर क्षेत्र स्थित आरापहाड़ से टकरा गई। घटना के बाद इलाके में आग की तेज लपटें उठती हुई देखी गई हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जो घटना की गंभीरता को दर्शाता है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कोई यात्री सवार था या नहीं, और न ही हताहतों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन […]



