#प्रदेश

Breaking :जशपुर में बड़ा हादसा: निजी विमान की आरापहाड़ से टकराने की खबर, मचा हड़कंप

Advertisement Carousel

जशपुर। जशपुर से इस समय एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, एक निजी विमान के नारायणपुर क्षेत्र स्थित आरापहाड़ से टकरा गई। घटना के बाद इलाके में आग की तेज लपटें उठती हुई देखी गई हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जो घटना की गंभीरता को दर्शाता है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कोई यात्री सवार था या नहीं, और न ही हताहतों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भी घटनास्थल की ओर निकल चुके हैं और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है, जिसके बाद ही हादसे की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।