Jashpur Waterfall Rescue: दनगरी वाटरफॉल में बड़ा हादसा टला, तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटकों का रेस्क्यू
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बारिश के बीच दनगरी वाटरफॉल घूमने पहुंचे सात पर्यटक अचानक नदी के तेज बहाव में फंस गए। पानी का बहाव बढ़ने से पर्यटकों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तेज बहाव के बीच फंसी जिंदगी लगातार बारिश के कारण जिले के नदी-नाले उफान पर हैं। इसी दौरान सात पर्यटक दनगरी जलप्रपात पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वाटरफॉल तक जाने के लिए उन्हें नदी पार करनी पड़ रही थी। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव […]



