BIg News : JPSC आंदोलन में बड़ा मोड़, सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म किया अनशन
रांची। झारखंड में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से लाइव फोन पर बातचीत के बाद अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कर दी। हालांकि उन्होंने साफ किया कि छात्रों की मांगों को लेकर आंदोलन पहले की तरह जारी रहेगा। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे JPSC, JSSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन के बीच बुधवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अपील के बाद अपना अनिश्चितकालीन […]



