कलिंगा विश्वविद्यालय में अल्ट्राटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ, सिविल इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा इंडस्ट्री-रेडी प्रशिक्षण

० अल्ट्राटेक सीमेंट के सहयोग से स्थापित आठवां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस; इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट्स, रिसर्च और प्लेसमेंट पर रहेगा फोकस   रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत साझेदारी की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए अल्ट्राटेक सीमेंट के सहयोग से ‘अल्ट्राटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ किया। विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित यह आठवां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विशेष रूप से सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान करेगा। उद्घाटन समारोह में प्रधान महालेखाकार (AG ऑफिस) यशवंत कुमार मुख्य अतिथि और नाबार्ड के महाप्रबंधक शीतांशु शेखर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों […]