करीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, 400 साल पुरानी शाही धरोहर को लेकर कानूनी नोटिस; माफी की मांग

भोपाल: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवादों में घिर गई हैं। उनके पोस्ट में नजर आए एक पेंडेंट पर कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने आपत्ति जताई है। उन्होंने अभिनेत्री को कानूनी नोटिस भेजकर संबंधित पोस्ट हटाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। हफीज का दावा है कि करीना ने जो पेंडेंट पहना है, वह भोपाल के पूर्व शाही परिवार की लगभग 400 साल पुरानी ऐतिहासिक धरोहर है। इस पेंडेंट पर कुरान की आयतें अंकित हैं, ऐसे में इसे फैशन एक्सेसरी के रूप में इस्तेमाल करना धार्मिक भावनाओं से जुड़ा संवेदनशील मामला है। पेंडेंट पर कुरान की आयतें लिखे होने का दावा […]