इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2 नवंबर तक ‘लीव इंडिया’ नोटिस पर रोक

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। कोर्ट ने उनके खिलाफ जारी ‘लीव इंडिया नोटिस’ को 2 नवंबर तक रोक दिया है। मामले की अगली सुनवाई भी 2 नवंबर को होगी। 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का मिला था नोटिस इमरान खान को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की ओर से 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया था। यह कार्रवाई मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में 10 अक्टूबर को हुए एक प्रदर्शन में उनकी कथित भागीदारी के बाद की गई थी। प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई […]

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का इंदौर कनेक्शन! प्रांजल हिरासत में, अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर/मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर हत्या की कोशिश के मामले में जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। इस मामले के तार अब मध्य प्रदेश के इंदौर से जुड़ गए हैं। इंदौर क्राइम ब्रांच ने प्रांजल नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वह हमले की साजिश में शामिल था। मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के आधार पर इंदौर पुलिस ने यह कार्रवाई की। फिलहाल युवक से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में अब तक 11 गिरफ्तार मुंबई के डीसीपी राज तिलक […]

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी! 3 लोग हिरासत में

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों में से दो के फायरिंग करने वालों में शामिल होने की आशंका है। वहीं, सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी फायरिंग जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम मुंबई के […]

दिशा सालियन केस में फिर गरमाई सियासत, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का लीगल नोटिस

  मुंबई। दिशा सालियन की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। दिशा के पिता सतीश सालियन ने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और NCP (SP) नेता अनिल देशमुख के खिलाफ 500 करोड़ रुपये के हर्जाने का कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में दोनों नेताओं के कथित बयानों पर आपत्ति जताते हुए सार्वजनिक माफी और हर्जाने की मांग की गई है। न्याय की लड़ाई को राजनीतिक बताने का आरोप सतीश सालियन की ओर से भेजे गए नोटिस में आरोप लगाया गया है कि दोनों नेताओं ने उनकी बेटी की मौत की जांच के लिए चल रही उनकी कानूनी लड़ाई को राजनीतिक मकसद से प्रेरित बताने की कोशिश की। […]

Disha Salian Case: FIR में नाम आने पर सूरज पंचोली का बड़ा बयान, बोले- ‘मैं कभी दिशा से मिला ही नहीं’, जांच में सहयोग का दिया भरोसा

मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। सीबीआई की ओर से केस में एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद अभिनेता सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एफआईआर में नाम आने के बाद सूरज ने स्पष्ट किया कि उनका दिशा सालियान से कभी कोई संपर्क नहीं रहा और वह उनसे कभी मिले तक नहीं। सूरज ने कहा- मेरा नाम बेवजह जोड़ा जा रहा सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पिछले कई वर्षों से अलग-अलग रिपोर्ट और बयानों के जरिए दिशा सालियान की मौत से जुड़े विवाद में उनका नाम लिया […]

एमी विर्क के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग! कनाडा में पंजाबी सिंगर के कार्यक्रम के बाद मचा हड़कंप, गैंग कनेक्शन की भी चर्चा

  एबट्सफोर्ड। कनाडा के एबट्सफोर्ड में पंजाबी गायक एमी विर्क के कार्यक्रम के बाद गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार मैक्कलम रोड के 2500-ब्लॉक में एक वाहन को निशाना बनाकर कई राउंड फायर किए गए। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि गोलीबारी का वास्तविक निशाना कौन था। साथ ही, एमी विर्क उस वाहन में मौजूद थे या नहीं, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। SUV से दूसरी गाड़ी पर चलीं गोलियां पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 11 बजे के बाद हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक गहरे रंग की SUV […]

Saif Ali Khan Property Case: नवाबी संपत्तियों की जांच तेज, EOW ने सैफ अली खान से मांगे 1,370 एकड़ जमीन के दस्तावेज

  भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्लाह खान की पत्नी आफताब जहां बेगम से जुड़ी संपत्तियों की जांच अब तेज हो गई है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने करीब 1,370 एकड़ जमीन से जुड़े मूल दस्तावेज मांगे हैं। इस जांच के दायरे में अभिनेता सैफ अली खान और पटौदी परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई प्रधानमंत्री कार्यालय और EOW महानिदेशक को मिली शिकायत के बाद की जा रही है। शिकायत में भोपाल की नवाबी संपत्तियों की खरीद-बिक्री और उनके स्वामित्व से जुड़े दस्तावेजों की जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने EOW को सौंपे दस्तावेज EOW भोपाल ने समाजसेवी अमिताभ अग्निहोत्री को […]

टीवी अभिनेता रोहित चंदेल गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ और पीछा करने के आरोप; POCSO के तहत केस दर्ज

  मुंबई। टेलीविजन अभिनेता रोहित चंदेल कानूनी विवादों में घिर गए हैं। मुंबई पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का कथित तौर पर पीछा करने, उसे लगातार परेशान करने और मारपीट करने के आरोप में अभिनेता को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। क्या है मामला? पुलिस के अनुसार, रोहित चंदेल कथित तौर पर अपने मोबाइल नंबर और अन्य नंबरों से नाबालिग लड़की को बार-बार फोन कर परेशान कर रहे थे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 5 जुलाई को अभिनेता ने लड़की को उसकी रिहायशी इमारत के पास रोका, उसका पीछा किया, […]

तमिल सिनेमा को बड़ा झटका: दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

चेन्नई। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता, निर्देशक, लेखक और पटकथाकार के. भाग्यराज का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जूनियर आर्टिस्ट से बने सुपरहिट निर्देशक के. भाग्यराज ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बतौर जूनियर आर्टिस्ट की थी। वर्ष 1977 में आई 16 Vayathinile में उन्होंने छोटा-सा किरदार निभाया। इसके बाद Sigappu Rojakkal में अभिनय के साथ संवाद लेखन भी किया। अपनी लेखन क्षमता और निर्देशन के दम पर उन्होंने तमिल सिनेमा में अलग पहचान बनाई। कई […]

रणवीर सिंह पर FWICE का बड़ा एक्शन! ‘डॉन 3’ विवाद के बीच जारी हुआ बैन नोटिस ,बॉलीवुड में मची हलचल

  एंटरटेनमेंट न्यूज़। रणवीर सिंह इन दिनों एक बड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने फिल्म डॉन 3 से कथित तौर पर बाहर किए जाने के मामले में उनके खिलाफ ‘असहयोग निर्देश’ जारी किया है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या इस फैसले के बाद रणवीर सिंह बॉलीवुड में काम जारी रख पाएंगे। हालांकि, FWICE का यह कदम किसी कानूनी बैन की तरह नहीं माना जाता। यह एक तरह का ‘नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव’ होता है, जिसमें संगठन से जुड़े तकनीशियनों, कर्मचारियों और अन्य सदस्यों से […]