कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय के कुलपति ने उपमुख्यमंत्री से की भेंट, विकास और दीक्षांत पर विस्तार से चर्चा

कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय के कुलपति ने उपमुख्यमंत्री से की भेंट, विकास और दीक्षांत पर विस्तार से चर्चा रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार शर्मा से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात विश्वविद्यालय के भविष्य की योजनाओं और राज्य सरकार के सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भेंट के दौरान कुलपति डॉ. दयाल ने उपमुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और आधारभूत उपलब्धियों से अवगत कराया। चर्चा का केंद्र विश्वविद्यालय का सर्वांगीण विकास रहा। डॉ. दयाल ने आगामी दीक्षांत समारोह की तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसे प्रदेश की पत्रकारिता और जनसंचार शिक्षा के […]