लोरमी में बंद मकान से पति-पत्नी के सड़े-गले शव बरामद, 3-4 दिन पुरानी लाश; हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में एक बंद मकान से पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की लाश करीब तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। घर से तेज दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। बाहर से बंद था मकान, ताला तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस सूचना मिलते ही लोरमी पुलिस मौके पर पहुंची। मकान का दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस ने ताला तोड़कर घर के भीतर प्रवेश किया, जहां पति-पत्नी के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान नंद कुमार कश्यप और उनकी पत्नी गौरी कश्यप के रूप […]



