Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, 4 नवंबर को CBI कोर्ट में होगी पेशी

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए गए मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। उसे इंडिगो की फ्लाइट 6E2307 से राजधानी पहुंचाया गया। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI को उसकी दो दिन की ट्रांजिट रिमांड दी है। अब 4 नवंबर 2026 को उसे रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया जाएगा। सौरभ से पूछताछ में महादेव ऐप से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है। ओमान से प्रत्यर्पण के बाद दिल्ली कोर्ट में हुई पेशी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI ने 2 नवंबर 2026 को […]