भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर महंत कॉलेज में हुआ सेमिनार

रायपुर। महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय, रायपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के सेमिनार कक्ष में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत विभाजन के दौरान विस्थापन, संघर्ष और जनहानि की पीड़ादायक घटनाओं को स्मरण करना तथा भावी पीढ़ी को राष्ट्रीय एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी, डॉ. आर. पी. दुबे, डॉ. राकेश चंद्राकर, डॉ. प्रेम चंद्राकर, डॉ. किरण अग्रवाल, डॉ. अर्चना मोडक तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने भारत विभाजन की ऐतिहासिक परिस्थितियों एवं उसके मानवीय […]