Manendragarh Road Accident: यात्री बस पेड़ से टकराई, बच्ची समेत 6 की मौत; 15 से ज्यादा घायल, मची चीख-पुकार

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। केल्हारी थाना क्षेत्र में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक बच्ची समेत 6 यात्रियों की मौत की सूचना है, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सेमरमथानी मोड़ के पास अनियंत्रित हुई बस जानकारी के अनुसार, यात्री बस मनेन्द्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही थी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। इसी दौरान सेमरमथानी मोड़ के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में […]