गर्ल्स हॉस्टल में आधी रात घुसे 3 जंगली हाथी, 58 छात्राओं का रेस्क्यू… पके कटहल की खुशबू खींच लाई गजराज

  मरवाही। छत्तीसगढ़ के मरवाही इलाके में आधी रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन जंगली हाथी दीवार तोड़कर गर्ल्स हॉस्टल परिसर में घुस गए। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हॉस्टल में रह रही 58 छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी छात्रा या कर्मचारी को चोट नहीं आई। जानकारी के मुताबिक, हॉस्टल परिसर में लगे पेड़ों पर पके कटहल की खुशबू हाथियों को अपनी ओर खींच लाई। हाथियों ने हॉस्टल की बाउंड्रीवाल को करीब पांच अलग-अलग जगहों से तोड़ दिया और परिसर […]