MATS यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय पुस्तकलयाध्यक्ष दिवस-2026 मनाया गया; ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ पहल का शुभारंभ

  रायपुर। MATS यूनिवर्सिटी के MATS स्कूल ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस द्वारा राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए LIS क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत के प्रथम विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष एवं ‘पुस्तकालय विज्ञान के जनक’ पद्मश्री डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में MATS स्कूल ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस द्वारा डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य, विद्यार्थी एवं विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे। कार्यक्रम […]