MATS विश्वविद्यालय में ‘दीक्षारंभ – ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का सफल आयोजन
रायपुर। MATS विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन की नई शुरुआत को सार्थक एवं प्रेरणादायी बनाने के उद्देश्य से ‘दीक्षारंभ – ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विशिष्ट अतिथि, वरिष्ठ पदाधिकारी, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना, दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रीय गीत तथा राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया। भारतीय परंपरा ‘अतिथि देवो भवः’ का अनुसरण करते हुए विशिष्ट अतिथियों का पुस्तकों के माध्यम से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. उमेश गुप्ता विभागाध्यक्ष, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग ने स्वागत वक्तव्य […]



