रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया
० केजुअल्टी वार्ड में मची अफरा-तफरी, दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा, शॉर्ट सर्किट या उपकरण में ब्लास्ट की आशंका रायपुर। राजधानी रायपुर के भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के इमरजेंसी (केजुअल्टी) वार्ड में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, आग इमरजेंसी वार्ड में लगी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया। धुएं के कारण मरीजों और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने […]



