Raipur Ganesh Visarjan: इस बार सदर रोड से नहीं निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी? व्यापारियों का विरोध, DJ-धुमाल पर रोक की मांग

रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी के मार्ग को लेकर इस बार नया विवाद सामने आया है। सदर रोड से झांकी नहीं निकालने की मांग उठने लगी है। सदर रोड सराफा व्यापारी संघ और स्थानीय लोगों ने संकरी सड़क, ट्रैफिक जाम और तेज आवाज से होने वाली परेशानियों का हवाला देते हुए प्रशासन से वैकल्पिक मार्ग तय करने की मांग की है। वहीं सदर रोड पर DJ-धुमाल और तेज साउंड के विरोध में पोस्टर भी लगाए गए हैं। सदर रोड से झांकी निकालने का विरोध सदर रोड सराफा व्यापारी संघ की ओर से पुलिस को ज्ञापन सौंपकर सिटी कोतवाली चौक से कंकाली अस्पताल तक तेज आवाज वाले DJ, धुमाल […]

रायपुर के सदर बाजार में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, मची अफरा-तफरी; निगम ने पहले ही जारी किया था नोटिस

  रायपुर। राजधानी के सदर बाजार में शुक्रवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पुरानी और जर्जर इमारत का सामने वाला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के बाद पुलिस और नगर निगम की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सहेली ज्वेलर्स के सामने हुआ हादसा बताया जा रहा है कि जर्जर भवन सहेली ज्वेलर्स के सामने स्थित है और इसके नीचे पान की दुकान संचालित होती है। इमारत का हिस्सा गिरने का आभास होते ही दुकानदार और आसपास मौजूद लोग समय रहते […]

रायपुर में अस्पताल की पहली मंजिल से कूदा आरक्षक, इलाज के दौरान मौत; हार्ट सर्जरी के लिए था भर्ती

  रायपुर। राजधानी रायपुर में एक आरक्षक ने निजी अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक आरक्षक देव नारायण सिंह जशपुर में पदस्थ थे। वे हार्ट की सर्जरी कराने के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। बताया जा रहा है कि दो दिन बाद उनका ऑपरेशन होना था। इसी बीच आरक्षक ने अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल उनका उपचार शुरू किया, […]

रायपुर के गोलबाजार में दिनदहाड़े 50 हजार की उठाईगिरी, कारोबारी के बैग से गायब हुई रकम

  रायपुर। राजधानी रायपुर के व्यस्त गोलबाजार इलाके में दिनदहाड़े उठाईगिरी की वारदात से हड़कंप मच गया। धमतरी से खरीदारी के लिए रायपुर पहुंचे कारोबारी के बैग से 50 हजार रुपये गायब हो गए। घटना के बाद कारोबारी ने गोलबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस से रायपुर पहुंचे, ऑटो से गए गोलबाजार बांसपारा, धमतरी निवासी कारोबारी सुभाष गंगवानी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह बस से धमतरी से रायपुर के पचपेड़ी नाका पहुंचे थे। इसके बाद गोलबाजार जाने के लिए उन्होंने ऑटो लिया।उस समय उनके पास एक काले रंग का बैग था, जिसमें 50 […]

रायपुर के नंदनवन का होगा कायाकल्प, 50 करोड़ की लागत से PPP मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन

  रायपुर, 31 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर के अटारी गांव स्थित नंदनवन को अब नए और आकर्षक स्वरूप में विकसित करने की तैयारी है। नंदनवन के पुनर्विकास पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों ने मुख्य सचिव विकासशील के सामने नंदनवन पुनर्विकास की प्रस्तावित परियोजना का प्रस्तुतिकरण दिया। नए स्वरूप में विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन प्रस्तावित परियोजना के तहत नंदनवन के बॉटनिकल गार्डन को नए सिरे से विकसित और पुनर्जीवित किया जाएगा। इसके साथ ही यहां बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण […]

रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलने के बाद इलाके में तनाव

  रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित थोक मार्केट पड़ाव इलाके में गुरुवार सुबह एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की घटना सामने आने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया। साईं बाबा, हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है कि धार्मिक स्थल परिसर में स्थापित साईं बाबा, भगवान हनुमान और भगवान शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलीं। सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी बड़ी […]

77 घंटे बाद मिला आदिल का शव, दोस्तों से लगी तैराकी की शर्त ने ली जान,परिवार का इंतजार ख़त्म

  रायपुर। नया रायपुर के नकटी गांव स्थित ब्लू वॉटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। शनिवार देर रात शव पानी की सतह पर दिखाई दिया, जिसके बाद सर्चिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला। कई दिनों से बेटे के शव का इंतजार कर रहे परिजनों को इसके बाद शव सौंप दिया गया। तीन दिन तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन बुधवार को आदिल के पानी में डूबने के बाद उसकी तलाश के लिए SDRF और NDRF की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थीं। बताया जा रहा है कि युवक काफी गहराई में चला गया था, जिसके कारण सर्च […]

रायपुर में बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से भारतीय पहचान बनाने का आरोप; ATS-पुलिस कर रही पूछताछ

  रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान शेख रेहान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर से पकड़ा है। प्रारंभिक जांच में उसके पास मिले भारतीय दस्तावेजों के कथित तौर पर फर्जी होने की बात सामने आई है। 2000 में माता-पिता के साथ आया था रायपुर पुलिस के मुताबिक, शेख रेहान वर्ष 2000 में अपने माता-पिता के साथ रायपुर आया था। वह लंबे समय से राजधानी में रह रहा था और संजय नगर में किराये के मकान में रहता था। वह पेशे से मोटर मैकेनिक बताया जा रहा है। भारतीय पासपोर्ट और आधार […]

20 दिन में 9 जटिल फेफड़ों की सर्जरी, अंबेडकर अस्पताल ने रचा नया कीर्तिमान

० दो महीने में 13 लोबेक्टॉमी, खून की उल्टी से जूझ रहे दो मरीजों की इमरजेंसी सर्जरी कर बचाई जान रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने फेफड़ों की जटिल सर्जरी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विभाग ने सिर्फ 20 दिनों में 9 लोबेक्टॉमी सर्जरी सफलतापूर्वक की हैं। वहीं पिछले दो महीनों में कुल 13 मरीजों की लोबेक्टॉमी की जा चुकी है। इनमें दो मरीज ऐसे थे, जिन्हें खांसी के साथ अत्यधिक रक्तस्राव यानी हेमोप्टाइसिस हो रहा था। दोनों की आपातकालीन सर्जरी कर उन्हें राहत दी गई। अत्याधुनिक तकनीक और एडवांस्ड लंग स्टेपलर […]

स्कूल बस की चपेट में आने से 2 साल के मासूम की मौत, गुस्साए परिजनों ने थाने का किया घेराव

रायपुर। रायपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में निजी स्कूल बस की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने विधानसभा थाने पहुंचकर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। स्कूल बस की चपेट में आया मासूम राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित सर्विस रोड पर मंगलवार सुबह एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय बस स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही थी।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के […]