Mohan Bhagwat Bilaspur Visit: बिलासपुर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, दो दिन तक संगठनात्मक बैठकों में होंगे शामिल
बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार दोपहर बिलासपुर पहुंचे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ प्रांत स्तरीय बैठक में भी शामिल होंगे। उनके आगमन को देखते हुए रेलवे स्टेशन से लेकर बिरकोना स्थित आवासीय विद्यालय तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इंटरसिटी एक्सप्रेस से पहुंचे मोहन भागवत सरसंघचालक मोहन भागवत इंटरसिटी एक्सप्रेस से बिलासपुर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी स्टेशन पर मौजूद रहे। रेलवे स्टेशन से मोहन भागवत […]



