NCP नेता जीशान सिद्दीकी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर भेजा गया ऑडियो मैसेज; CM फडणवीस को दी जानकारी
० फरार गैंगस्टर जीशान अख्तर के नाम से धमकी देने का दावा, पिछले हफ्ते भी मिली थी धमकी; पिछले साल मांगे गए थे 10 करोड़ रुपये मुंबई। NCP नेता और विधान परिषद सदस्य जीशान सिद्दीकी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जीशान को फोन पर धमकी दी गई और उनके मोबाइल पर एक ऑडियो संदेश भी भेजा गया। जीशान सिद्दीकी ने मामले की जानकारी मुंबई पुलिस के शीर्ष अधिकारियों और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जीशान अख्तर के नाम से भेजा गया ऑडियो पुलिस […]



