राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति में ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह संपन्न

० 688 विद्यार्थियों को उपाधि, 84 मेधावियों को पदक; राज्यपाल ने युवाओं से समाज के लिए स्थायी योगदान देने का किया आह्वान रायगढ़। ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ का छठवां दीक्षांत समारोह शनिवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका रहे। इस अवसर पर जिंदल स्टील लिमिटेड के चेयरमैन एवं लोकसभा सांसद नवीन जिंदल, विश्वविद्यालय की चांसलर एवं जिंदल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिंदल, छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार गोयल, जिंदल स्टील रायगढ़ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर देबोज्योति रॉय सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और स्कूल ऑफ साइंस के […]