Raipur Flood: बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन, 239 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
रायपुर। राजधानी रायपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश और एसडीएम नंद कुमार चौबे के मार्गदर्शन में भाठागांव और चन्दनीडीह से अब तक 239 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रशासन की टीमें भाठागांव, चन्दनीडीह, दतरेंगा और काठाडीह में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के साथ ही राहत शिविरों में भोजन, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। भाठागांव में 54 लोगों का रेस्क्यू ग्राम भाठागांव में नायब तहसीलदार प्रवीण परमार और […]



