NEET री-एग्जाम के लिए हाई सिक्योरिटी प्लान: छत्तीसगढ़ में पहली बार एयरफोर्स विमान से पहुंचेंगे प्रश्नपत्र

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के परीक्षा इतिहास में पहली बार किसी प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्नपत्र भारतीय वायुसेना के विशेष सैन्य विमानों के जरिए पहुंचाए जाएंगे। 21 जून को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 री-एग्जाम के लिए केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। परीक्षा प्रश्नपत्रों को सुरक्षित और गोपनीय तरीके से रायपुर तक पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक परिवहन विमानों का उपयोग किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, प्रश्नपत्रों को C-17 Globemaster और C-130J Super Hercules जैसे सैन्य परिवहन विमानों से रायपुर एयरपोर्ट लाया जाएगा। एयरपोर्ट पर बेहद गोपनीय प्रक्रिया के तहत प्रश्नपत्रों को उतारने के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य […]