Nepal Flood: नेपाल के मनासलू ट्रेकिंग क्षेत्र में विनाशकारी बाढ़, 40 घर और 6 पुल बहे; 10 लोग लापता
काठमांडू। नेपाल के मनासलू ट्रेकिंग क्षेत्र में रविवार तड़के बूढ़ी गंडकी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के कारण करीब 40 घर, छह पुल और पनबिजली से जुड़ा बुनियादी ढांचा बह गया। इस प्राकृतिक आपदा में 10 लोगों के लापता होने की खबर है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। बाढ़ में फंसे 150 से अधिक विदेशी पर्यटक ट्रेकिंग सीजन के दौरान आई इस बाढ़ ने पर्यटकों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। जानकारी के अनुसार, 150 से अधिक विदेशी पर्यटक रास्ते में फंस गए हैं। बाढ़ के कारण पुलों और […]



