एनजीटी का बड़ा आदेश: रायपुर समेत तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर अंतरिम रोक
रायपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जल संरक्षण के नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए रायपुर सहित देश के तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर अंतरिम रोक लगा दी है। एनजीटी ने स्पष्ट किया है कि अगली सुनवाई तक इन स्टेडियमों में उसकी अनुमति के बिना कोई खेल आयोजन नहीं किया जा सकेगा। इन तीन स्टेडियमों पर लगी रोक एनजीटी के अंतरिम आदेश के दायरे में आने वाले स्टेडियम हैं— शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर डॉ. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम, मुंबई सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को निर्धारित की गई है। जल संरक्षण नियमों पर जताई नाराजगी एनजीटी […]



